
टनकपुर (चम्पावत)। पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत के नेतृत्व में गुरुवार को टनकपुर पुलिस ने क्षेत्र में विशेष सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान ओवरलोड वाहनों, रॉन्ग साइड से वाहन चलाने वाले चालकों तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने ओवरलोड वाहनों की गहन जांच की और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान किए। इसके साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, रॉन्ग साइड वाहन न चलाने तथा सभी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।इस अभियान में उपनिरीक्षक तेज कुमार, उपनिरीक्षक गुरविंदर कौर, चालक अनिल कुमार, मुख्य आरक्षी रामलाल, मुख्य आरक्षी कैलाश चौसाली, आरक्षी हितेश वर्मा, आरक्षी मनोज कुमार तथा डायल-112 पुलिस टीम ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कोतवाली टनकपुर पुलिस ने कहा कि आमजन की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ऐसे विशेष चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।


