उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली से माँ के दर्शनों को आये तीर्थयात्री को शारदा नदी मे नहाने के दौरान डूबने से पुलिस टीम ने बचाया

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर (चम्पावत ) मंगलवार को अपने परिजनों के साथ माँ पूर्णागिरि के दर्शनों को आये एक तीर्थयात्री को नहाने के दौरान शारदा नदी मे डूबने से पुलिस टीम ने सकुशल बचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को मां पूर्णागिरि के दर्शनों को आया तीर्थयात्री शारदा नदी मे स्नान कर रहा था, तभी वो गहरे पानी की चपेट मे आकर डूबने लगा। जिसे साहस का परिचय देते है ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानो ने बचा लिया।पुलिस के मुताबिक 26 वर्षीय हिमांशु गंगवार पुत्र हरीश कुमार निवासी नवाबगंज जिला बरेली उत्तर प्रदेश शारदा नदी में स्नान करते समय अचानक गहरे पानी में चले जाने पर डूबने लगा। जिसे पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बचा लिया गया । बचाव टीम मे जल पुलिस के रविंद्र कुमार गोताखोर, राकेश गिरी, कमल मेहरा, अनिल कुमार ,कपूर राणा, दीपचंद, आरक्षी हीरा सिंह और पीआरडी सूरज शर्मा मौजूद रहे।