टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा छठा दल शुक्रवार की शाम पहुंचेगा टनकपुर, शारदा पर्यटक आवास गृह में स्वागत की तैयारियां तेज, होगा भव्य स्वागत

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर (चम्पावत)। उत्तराखंड से होकर संचालित हो रही पावन कैलाश मानसरोवर यात्रा का 51 सदस्यीय छठा दल शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे शारदा पर्यटक आवास गृह (टीआरसी) टनकपुर पहुंचेगा, जहां तीर्थयात्रियों के स्वागत के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यात्री दल का पारम्परिक स्वागत सत्कार के बाद शनिवार की सुबह मानसरोवर यात्रा के अगले पड़ाव के लिए विदा किया जायेगा। इस आशय की जानकारी शारदा पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक मनोज कुमार से प्राप्त हुई।शारदा पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया छठे दल में दो एलओ एक चिकित्सक सहित कुल 51 शिवभक्त शामिल हैं, जिनमें 34 पुरुष एवं 17 महिला तीर्थयात्री हैं। टनकपुर पहुंचने पर सभी यात्रियों का पारंपरिक रीति रिवाज, फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के साथ भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया जाएगा। शाम को यात्रियों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।उन्होंने बताया कि छठे दल में 13 राज्यों से शिवभक्त यात्रा के लिए आ रहे है, जिसमे असम से 1, छत्तीसगढ़ से 2, दिल्ली से 5, गुजरात से 9, हरियाणा से 4, कर्नाटक से 2, महाराष्ट्र से 4, उड़ीसा से 1, राजस्थान से 9, तेलंगाना 1, त्रिपुरा से 1, उत्तरप्रदेश से 9 और पश्चिम बंगाल से 3 श्रद्धालु शामिल है।यह दल देश की विविधता और राष्ट्रीय एकता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता है।