
टनकपुर (चम्पावत)। अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले टनकपुर शाखा के कर्मचारियों का क्रमिक अनशन आज चौथे दिन भी जारी रखा। मंगलवार को ओमप्रकाश वाल्मीकि और रामदास वाल्मीकि अनशन पर बैठे।आन्दोलित कर्मचारियों ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार उनकी मांगों के प्रति गंभीरता नहीं दिखा रही है। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज के गरीब परिवाराें को आवास सुविधा देने,शिक्षित युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं का लाभ देने,इलाज के लिए बेहतर विभागीय सहायता देने सहित सात सूत्रीय मांगे पुरजोर तरीके से उठाई हैं। कर्मचारियों ने मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। इस दौरान जिला अध्यक्ष श्याम सिंह बाल्मीकि, अध्यक्ष कमलेश, मंत्री सुनील वाल्मीकि, विशाल, पालिका सभासद सव्या वाल्मीकि, सुशीला देवी, चन्दन वाल्मीकि, उर्मिला देवी, बित्रा देवी, राकेश कुमार, कपिल वाल्मीकि, राजेंद्र वाल्मीकि, प्रेमपाल वाल्मीकि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


