
टनकपुर (चम्पावत)। सोमवार को टनकपुर में तहसील स्तर पर ग्राम प्रधान संगठन का गठन किया गया। जिसमे सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। ग्राम प्रधानों की बैठक में ग्राम प्रधान राधिका चंद को अध्यक्ष, ललिता खत्री उपाध्यक्ष, सरोज देवी सचिव, शहाना खातून, उपसचिव और शांति चंद को सर्व सम्मति से कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में वैशाली राना, इंद्रदेव विश्वकर्मा, प्रमिला ज्याला, कंचन देवी, निर्मला राय, आशा देवी, सरस्वती बोहरा, भरत प्रसाद, गीता चंद्र और कविता पचौली मौजूद रहीं।


