
टनकपुर (चम्पावत)। बुधवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की क्षेत्रीय प्रबंध समिति का धरना कार्यक्रम जारी रहा। आंदोलित परिषद के नेताओं ने कहा, टनकपुर मंडल में अधिकारी नाकारा है उन्हें ऑफ रोड बसों को ऑन रोड करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के धरना कार्यक्रम में भूपाल सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट, दिनेश भट्ट, आकाश कुमार, कौशल कर्नाटक, संजीव कुमार, अशोक बोरा, विनोद नौटियाल, पंकज पंत, कमल रावत, सचिन पयाल, विक्रम सिंह, संजय भट्ट, योगेश सिंह, शशांक त्रिपाठी, आदि उपस्थित रहे।


