टनकपुर में “आंतरिक परिवाद समिति” का गठन, दिव्या राना अध्यक्ष, समाज सेविका दीपा देवी सदस्य नियुक्त

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर (चम्पावत)। उत्तराखंड वन विकास निगम के टनकपुर विक्रय प्रभाग में कार्यस्थल पर महिलाओं के प्रति लैंगिक उत्पीड़न की शिकायतों के निस्तारण हेतु “आंतरिक परिवाद समिति (ICC)” का गठन किया गया है। विभागीय आदेश के अनुसार इस चार सदस्यीय समिति का अध्यक्ष सहायक लेखाकार दिव्या राना को बनाया गया है, जबकि माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी को बाह्य सदस्य (समाज सेविका) के रूप में शामिल किया गया है।समिति के अन्य सदस्यों में गीता जोशी (स्केलर) और आनंद सिंह राना (प्रधान सहायक) को नामित किया गया है। इस प्रकार समिति में तीन विभागीय सदस्य और एक बाह्य समाज सेविका को शामिल किया गया है, जो POSH एक्ट 2013 के प्रावधानों के अनुरूप है।विभागीय आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह समिति प्रभाग के अंतर्गत कार्यरत महिलाओं की कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों की स्थलीय जांच कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करेगी।समिति की सदस्य बनीं दीपा देवी वर्तमान में माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष होने के साथ-साथ सीएमसी अध्यक्ष का दायित्व भी निभा रही हैं। इसके अलावा वे नगर पालिका परिषद टनकपुर में लगातार दो वर्षों तक स्वच्छता अभियान की ब्रांड एम्बेसडर रह चुकी हैं। सामाजिक क्षेत्र में उनके सक्रिय योगदान को देखते हुए उन्हें समिति में बाह्य सदस्य के रूप में स्थान दिया गया है।इस समिति के गठन से कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और शिकायत निवारण व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad