
बस्तिया (चम्पावत)। वन महोत्सव 2026 के अवसर पर बुधवार को बस्तिया अनुभाग में वृहद पौधरोपण अभियान चलाकर वन महोत्सव का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रभागीय वनाधिकारी चम्पावत एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशानुसार एवं वन क्षेत्राधिकारी बूम के मार्गदर्शन मे किया गया। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को वनों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण से ही पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।इस अवसर पर अनुभाग अधिकारी बस्तिया अनुभाग वन दरोगा महेश सिंह अधिकारी, सुरेन्द्र सिंह बोहरा, करन सिंह महर, वन बीट अधिकारी दिव्यांशु, योगेश चंद्र जोशी, वन आरक्षी प्रियंका बिष्ट, के अलावा गजेंद्र सिंह, आरके पाठक, डीएम डांगरे, नवीन चंद्र दिनेश कुमार सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।


