राजकीय महावि‌द्यालय बनबसा मे बी०ए० पाठ्यक्रम की अस्थाई संबद्धता के लिए निरीक्षण मण्डल द्वारा किया गया स्थलीय निरीक्षण

खबर शेयर करें 👉

बनबसा (चम्पावत)। राजकीय महावि‌द्यालय बनबसा में शैक्षिक सत्र 2026-27 हेतु बी०ए० पाठ्यक्रम की अस्थाई संबद्धता के लिए सोमवार को सोबन सिंह जीना विश्ववि‌द्यालय, अल्मोड़ा ‌द्वारा गठित निरीक्षण मण्डल द्वारा स्थलीय निरीक्षण का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। यह महत्वपूर्ण निरीक्षण कार्य महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० (डॉ०) आनंद प्रकाश सिंह की अध्यक्षला एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। विश्ववि‌द्यालय के पत्रांक SSJU/2025-26/2027 के अनुपालन में गठित इस उच्च स्तरीय निरीक्षण मण्डल में विश्ववि‌द्यालय द्वारा नामित विषय विशेषज्ञ (कला) प्रो० चन्द्रकला रावत, संकायाध्यक्ष एवं संयोजक प्रो० एच० सी० जोशी, जिला स्तर पर नामित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट की प्राचार्य डॉ० संगीता गुप्ता, तथा तकनीकी विशेषज्ञ सदस्य के रूप में लोक निर्माण विभाग, चम्पावत के अधिशासी अभियन्ता संजीव भट्ट ने प्रतिभाग किया।निरीक्षण दल के इन सभी सदस्यों ने महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधिर्यो, पुस्तकालय, प्रयोगशाला और भौतिक अवस्थापना सुविधाओं का सघनता से परीक्षण किया। इस संपूर्ण निरीक्षण प्रक्रिया के सुचारु, व्यवस्थित और सफल संचालन हेतु डॉ० राजीव कुमार ने नोडल अधिकारी (समन्वयक) के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।निरीक्षण के सफल समापन पर प्राचार्य प्रो० (डॉ०) आनंद प्रकाश सिंह ने विश्ववि‌द्यालय से आए निरीक्षण दल का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही, उन्होंने इस विधिक और शैक्षणिक कार्य को समयबद्धता एवं सफलतापूर्वक पूर्ण कराने में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा समस्त कर्मियों द्वारा दिए गए सक्रिय सहयोग और एकजुटता की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad