ग्राम पंचायत छीनीगोठ में खुली बैठक का हुआ आयोजन, युवक मंगलदल और महिला मंगलदल का हुआ गठन

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर। ग्रामसभा छीनी गोठ में ग्राम प्रधान इंद्र देव विश्वकर्मा की अध्यक्षता में खुली बैठक का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्य ममता देवी वार्ड सदस्य संगीता टम्टा, पुष्पा गहतोड़ी, ममता भट्ट, श्रद्धा तिवारी, ममता तिवारी सुनील नरियाल व ग्राम वासी उपस्थित रहे। जिसमें सभी की सहमति से युवा मंगल दल व महिला मंगल दल का गठन किया गया। युवक मंगल दल में संजय चौड़ाकोटी को अध्यक्ष, नवीन भट्ट को उपाध्यक्ष, राजन जोशी को सचिव, विजय कुमार को उपसचिव, सुनील नरियाल को कोषाध्यक्ष, जनार्दन भट्ट कों संगठन मंत्री चुना गया। महिला मंगल दल में पूजा तिवारी अध्यक्ष, माया पचौली उपाध्यक्ष, संगीता टम्टा सचिव, शान्ति देवी उपसचिव, ममता देवी कोषाध्यक्ष, श्रद्धा तिवारी सह कोषाध्यक्ष, चंद्रकला अधिकारी को संगठन मंत्री चुना गया। सभी पदाधिकारी व सदस्यों को बधाई देते हुए जनहित में कार्य किये जाने की अपेक्षा व्यक्त की गयीं।