राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बस्तिया मे वन महोत्सव अभियान के तहत हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर(चम्पावत) । वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बस्तिया में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रभागीय वनाधिकारी, उप प्रभागीय वनाधिकारी एवं वन क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य, स्कूल स्टाफ, छात्र छात्राओं तथा वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान बरगद, अशोक, आंवला सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।पौधरोपण के उपरांत उपस्थित छात्र छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण, वन संवर्धन तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी है।इस अवसर पर अनुभाग अधिकारी बस्तिया अनुभाग वन दरोगा महेश सिंह अधिकारी, सुरेन्द्र सिंह बोहरा, करन सिंह महर, वन बीट अधिकारी दिव्यांशु, योगेश चंद्र जोशी, वन आरक्षी प्रियंका बिष्ट, उदेश राना के अलावा बीसी जोशी, गिरीश सिंह बिष्ट, नमिता जोशी, स्वास्तिक भट्ट, भुवन गड़कोटी और श्रवण कुमार सहित तमाम छात्र छात्राएं मौजूद रहे।