लम्बे समय विभिन्न ऑफ रोड बसों को ऑन रोड करने की मांग को लेकर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का आंदोलन जारी

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर (चम्पावत)। गुरूवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का आंदोलन जारी रहा,टनकपुर डिपो में लम्बे समय विभिन्न ऑफ रोड बसों को ऑन रोड करने तथा परिवहन निगम में रात में 09 बजे स्क्रैब को चुपचाप ले जाने के प्रयास को रोकते हुए संगठन द्वारा विडियो बनाने में टनकपुर मण्डल के अधिकारियों द्वारा द्वेष भावना से संगठन के सदस्यों का स्थानान्तरण किया गया है। यूनियन पदाधिकारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि परिवहन निगम की ऑफ रोड बसो के कारण आर्थिक स्थिति लिए जिम्मेदार अधिकारी के विरुद्ध प्रस्तावित अनुशासनिक कार्यवाही न की जा सके तथा निगम के स्क्रैब की चोरी की घटना छुप सके। इसको लेकर कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सितारगंज बस स्टेशन में बिना निगम मुख्यालय के चल रही अवैध कैटीन संचालित की जा रही है, उसका विरोध न हो सके। किन्तु संगठन द्वारा निगम विरोधी धारणा रखने वाले अधिकारियों के विरूद्ध ठोस कार्यवाही व लम्बे समय से मण्डल में ऑफ रोड बसों को ऑन रोड करने हेतु धरना मण्डलीय प्रबन्धक (संचालन) कार्यालय में दिया जा रहा है कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री राजेन्द्र बिष्ट की देख रेख में चल रहा है धरना कार्यक्रम में, दिनेश भट्ट, अशोक बोरा, करन नेगी, योगेश सिंह, पंकज पंत शाखा मंत्री, कौशल कनार्टक शाखा अध्यक्ष, संजीव कुमार, विक्रम सिंह, मोहित, विक्रम सिंह, जगदीश सामंत, रिंकू काण्डपाल, विनोद नोटियाल, संजीव कुमार, संजय भट्ट, किशोर तडागी आदि के साथ क्षेत्रीय प्रबन्ध समिति के सदस्यों के साथ-साथ क्षेत्र के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।