टनकपुर के शारदाघाट मे नहाने के दौरान गहरे पानी की चपेट मे आकर डूब रहे अलग अलग घटनाओ मे दो बालिकाओं सहित चार लोगों कों पुलिस दल ने बचाया

खबर शेयर करें 👉


टनकपुर (चम्पावत)। मंगलवार कों शारदा घाट मे तैनात पुलिस टीम ने अलग अलग मामलों मे दो बालिकाओं सहित चार लोगों कों डूबने से बचाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह नहाने के दौरान नदी के तेज बहाव मे आकर डूब रहीं 10 वर्षीय पलक पुत्री सुनील कुमार एवं 10 वर्षीय जैस्मिन पुत्री संग्राम सिंह निवासी ग्राम गढ़िया, जिला एटा, उत्तर प्रदेश कों पुलिस टीम ने साहस का परिचय देते हुए बचाया। वहीं मंगलवार की शाम
15 वर्षीय करण पुत्र श्री राम मोहल्ला सुनगढ़ी पीलीभीत उत्तर प्रदेश एवं मयंक अवस्थी पुत्र मोनू अवस्थी स्नान करते समय पानी के तेज बहाव में डूबने लगे शोर मचाने पर जल पुलिस द्वारा रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
रेसक्यू टीम मे पीएसी के हेका. अनिल कुमार, आरक्षी दीप चंद्र, आरक्षी नीरज बोरा, आरक्षी मनोज राणा एवं, पीआरडी सूरज शर्मा एवं जल पुलिस राकेश गिरी एवं गोताखोर रविंद्र कुमार शामिल रहे।