विशेष स्वच्छता अभियान के तहत नगर पंचायत बनबसा मे विभागीय अधिकारियों, पर्यावरण मित्रो, कार्मिक व जनप्रतिनिधियों ने पौध रोपण व स्वच्छता अभियान चलाया

खबर शेयर करें 👉

बनबसा (चम्पावत)। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में शासन एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार नगर पंचायत बनबसा द्वारा 05 जून से 12 जून तक चलाए जा रहे स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरिप्रिया जोशी, उपाध्यक्ष, नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद, उत्तराखण्ड ने विशेष अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद नगर पंचायत परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों, पर्यावरण मित्रों और स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई ।इस अवसर पर हरिप्रिया जोशी ने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं तथा स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की पहचान है। उन्होंने लोगों से अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संचालित यह विशेष अभियान 12 जून तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।कार्यक्रम में नगर पंचायत बनबसा की अध्यक्ष रेखा देवी, भाजपा बनबसा मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट, भाजपा नेत्री विमला बिष्ट, अधिशासी अधिकारी दीपक चन्द्र बुढलाकोटी, कार्यालय कार्मिक पंकज चौड़ाकोटी, योगेश बेलवाल, जगदीश जोशी, भूपेन्द्र तिवारी, प्रकाश चन्द, नीतू पन्त, कुसुम देउपा, गिरीश कापड़ी, सफाई सुपरवाइजर ओमपाल, प्रमोद, पर्यावरण मित्र एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।