टनकपुर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना प्रवेश एवं स्वागत उत्सव, छात्राओं का हुआ भव्य अभिनंदन

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर (चम्पावत । पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आज मंगलवार को प्रवेश उत्सव एवं स्वागत उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम ने विद्यालय परिसर को उत्सव के रंग में रंग दिया, जहां नवप्रवेशित छात्राओं का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य विनीता जोशी, एसएमसी अध्यक्ष दीपा देवी एवं पीटीए अध्यक्ष ईश्वरी जोशी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत ने पूरे माहौल को भक्तिमय और भावपूर्ण बना दिया।नीलम पाण्डे के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा अध्यापिका रश्मि जोशी ने नवप्रवेशित छात्राओं का तिलक लगाकर अभिनंदन किया, जिससे छात्राओं में आत्मीयता और अपनापन देखने को मिला। प्रधानाचार्य विनीता जोशी ने अपने संबोधन में विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं पीएम श्री योजना की जानकारी देते हुए छात्राओं को इनका अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।छात्रवृत्ति प्रभारी मंजू आर्या ने छात्राओं को विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष दीपा देवी एवं पीटीए अध्यक्ष द्वारा छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं, जिससे छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएं बिंदु चंद, मनीषा जोशी, लक्ष्मी बिष्ट, शिवांगी भट्ट, ममता बिष्ट, पुष्पा जोशी, मंजू शर्मा, शबाना अंजुम, रीता उपाध्याय, रेनू सेन, अंकित सिंह सहित अनेक अभिभावक भी उपस्थित रहे। समारोह ने न केवल छात्राओं के नए शैक्षणिक सत्र की शानदार शुरुआत की, बल्कि विद्यालय परिवार और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय का संदेश भी दिया।