
बनबसा (चम्पावत)। पुलिस कप्तान रेखा यादव के निर्देशानुसार जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बनबसा पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने सीओ विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा के नेतृत्व में चौकी बैराज क्षेत्र के केनाल गेट पर चेकिंंग के दौरान शराब की तस्करी कर रहे अभियुक्त 32 वर्षीय राजू सिंह पुत्र श्री राम प्रसाद निवासी मोबिनपुर अहमदाबाद थाना शहजाद नगर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश के कब्जे से 16 बोतल ‘कर्णाली सौफी’ मार्का नेपाली अवैध शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनबसा में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उ0नि0 नरेश सिंह मेहरा, हे0का0 देवेंद्र सिंह और हे0का0 विजय सिंह राणा मौजूद रहे।


