देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी का सात सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन जारी, अपनी मांगो पर अड़े सफाई कर्मचारी

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर (चम्पावत)। सात सूत्रीय मांगों को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ शाखा टनकपुर का आंदोलन लगातार जारी है। मंगलवार को प्रदेश सरकार के विरोध में कर्मचारियों का क्रमिक अनशन जारी रहा। आंदोलनरत कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।आज क्रमिक अनशन पर सन्नो देवी एवं नन्नी देवी बैठीं। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों और पर्यावरण मित्रों ने अनशनकारियों का हौसला बढ़ाते हुए सरकार से जल्द वार्ता कर कर्मचारियों की सात सूत्रीय मांगों का समाधान करने की मांग की।संघ का कहना है कि लंबे समय से मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।