उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के टनकपुर डिपो के चुनाव हुए संपन्न, रवि शर्मा बने डिपो अध्यक्ष और प्रवीण जोशी कों चुना गया मंत्री

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर (चम्पावत)। सोमवार कों उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रांतीय महामंत्री अशोक चौधरी के आदेश अनुसार टनकपुर डिपो में डिपो के चुनाव संपन्न हुए। जिसमें सर्वसम्मति से प्रवीण जोशी को डिपो मंत्री, रवि शर्मा डिपो अध्यक्ष और डिपो कोषाध्यक्ष भूपेश गहतोड़ी कों चुना गया। इसके अलावा पूरन सिंह उपाध्यक्ष, अमित कपूर उपाध्यक्ष द्वितीय, संगठन मंत्री हर्ष बहादुर चंद्र, संगठन मंत्री द्वितीय दरबार राम के अलावा जगदीश कुमार, शंकर भट्ट, सैयद अस, गौरव शर्मा, सुरेश राणा कों डिपो कार्यकारिणी सदस्य चुना गया । नई कार्यकारिणी ने निगम महाकुंभ देखते हुए नया बस बेड़ा 1000 निगम की बस की माँग की उसके साथ निगम में स्पेयर पार्ट्स की कमी किसी भी कर्मचारी शोषण के विरोध में मिलकर इसका विरोध करने हेतु हमेशा खड़े रहने का ऐलान किया । चुनाव संपन्न कराने में नीरज सिंह, शेर सिंह बिष्ट, नजरुल समद, धीरज फर्त्याल, प्रवीण जोशी, अमित कपूर, सुरेन्द्र सिंह चिल्वाल, इमरान अहमद, धीरज प्रसाद आदि कर्मचारी नेता मौजूद रहे ।