मां शारदा आरती सावन माह के दूसरे सोमवार को शारदा घाट बनबसा में हुई संपन्न

खबर शेयर करें 👉

बनबसा (चम्पावत)। श्री राधा शरणम् सेवा समिति के तत्वाधान में पिछले 12 वर्षों से कराई जा रही मां शारदा आरती सावन माह के दूसरे सोमवार को शारदा घाट बनबसा में संपन्न हुई। खराब मौसम और बारिश के बाबजूद भी भक्तों की आस्था देखते ही बनती है। जन कल्याण के लिए की जाने वाली माँ शारदा आरती श्री राधा शरणम् सेवा समिति के तत्वाधान में सावन महंके प्रत्येक सोमवार को बनबसा शारदा घाट पर आयोजित कराई जाती है। समिति के संस्थापक कपिल भार्गव ने बताया कि हम सनातनी परंपरा को आगे बढ़ाने के साथ साथ युवाओं को भी इस आरती से जोड़ने का प्रयास कर रहे है साथ ही नशे आदि जैसे गलत आदतों में युवा न पड़े और ईश्वर के स्वरूप को पहचाने हम इस आरती और इसी तरह के अन्य धार्मिक आयोजनों के द्वार प्रयास करते हैं। आज का युवा जो कई समस्यों से ग्रसित एवं कुंठित है उन के लिए हरि नाम ही एक मात्र मार्ग है जिस पर चलकर पथ भ्रष्ट होने से बचा जा सकता है। आरती में मुख्य रूप से संजय जोशी, केसर सिंह खोलिया, गिरीश जोशी बैठे इसके अलावा अभिषेक गोयल, नीरज कापड़ी, तरूण, सुशील, दीपक सक्सेना,राजकुमार पारीक, अमरजीत सिंह, चंद्रशेखर भट्ट, शिव नारायण साहू आदि का विशेष सहयोग प्राप्त हों रहा है।