शारदा स्नान घाट पर बड़ा हादसा टला, पुलिस और रेस्क्यू टीम ने बचाई दो जिंदगियां

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर। मंगलवार को समय शारदा स्नान घाट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब स्नान कर रहे दो सगे भाई अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभिषेक यादव (23 वर्ष) पुत्र नंद कुमार यादव एवं हर्ष कुमार यादव (18 वर्ष) निवासी लखनऊ, स्नान के दौरान संतुलन खो बैठे और नदी के तेज बहाव में बहने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही उत्तराखंड पुलिस एवं रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। टीम की मुस्तैदी और साहस के चलते दोनों युवकों को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया गया।बचाव कार्य में कांस्टेबल राकेश गिरी, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल सतीश सिंह, कांस्टेबल दीप चंद्र, कांस्टेबल मुकेश राणा, गोताखोर रविंद्र कुमार एवं पीआरडी जवान सूरज शर्मा की अहम भूमिका रही।