
बनबसा (चम्पावत)। उपाध्यक्ष नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद, उत्तराखण्ड हेमा जोशी द्वारा नगर पंचायत बनबसा कार्यालय का भ्रमण किया गया तथा समीक्षा बैठक ली गई।उन्होंने नगर पंचायत बनबसा कार्यालय का भ्रमण किया गया तथा समीक्षा बैठक ली । अध्यक्ष रेखा देवी, अधिशासी अधिकारी दीपक चन्द्र बुढलाकोटी एवं सभासदगण मोहन सिंह, कमल गुप्ता, लक्ष्मी कश्यप एवं मनोज कुमार द्वारा दर्जा राज्यमंत्री का फूलमाला पहना कर कार्यालय में स्वागत किया गया। इसके पश्चात उपाध्यक्ष द्वारा कार्यालय के प्रत्येक कक्ष में जाकर प्रत्येक पटल के कार्यो/ योजनाओं की जानकारी लेते हुऐ वर्तमान में गतिमान एवं लम्बित योजनाओं की जानकारी प्राप्त की गई एवं कार्यालय के कार्मिकों एवं पर्यावरण मित्रों से परिचय प्राप्त कर कार्यालय कार्यो में आ रही समस्याओं की जानकारी ली। तथा शासन स्तर पर लम्बित नगर पंचायत बनबसा के समस्त विकास कार्यों हेतु स्वीकृति दिलाये जाने का आश्वासन दिया। पर्यावरण मित्रों द्वारा रखी गई समस्याओं का भी शासन स्तर से वार्ता कर निराकरण किये जाने हेतु आश्वासन दिया गया। इसके अतिरिक्त नगर पंचायत क्षेत्र में जनहित में अन्य नई योजनाऐं भी तैयार किये जाने हेतु कहा गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यालय कार्मिक पंकज चौड़ाकोटी, योगेश बेलवाल, जगदीश जोशी, भूपेन्द्र तिवारी, प्रकाश चन्द, नीतू पन्त एवं कुसुम देउपा आदि उपस्थित रहे।


