
हल्द्वानी / टनकपुर। जनपद चम्पावत के टनकपुर नायकगोठ निवासी एवं वर्तमान में आरटीओ रोड, हल्द्वानी निवासी स्वर्गीय सुंदर सिंह महर का विगत कुछ दिन पूर्व आकस्मिक निधन हों गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सीएम कैम्प कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने हल्द्वानी स्थित उनके आवास पर मुलाक़ात कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार की ओर से हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। नोडल अधिकारी श्री बृजवाल ने बताया सुंदर सिंह महर के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। उनके निधन से न केवल परिवार, बल्कि समूचे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। स्व. महर सरल, मिलनसार एवं समाजसेवी प्रवृत्ति के व्यक्ति थे, जिनकी कमी सदैव महसूस की जाएगी।उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार हल्द्वानी पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से भेंट की गई। इस दौरान उन्होंने परिवारजनों को ढांढस बंधाया एवं मुख्यमंत्री की ओर से गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि इस दुःख की घड़ी में सरकार एवं प्रशासन हर संभव सहयोग हेतु परिवार के साथ खड़ा है।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


